अंतिम संस्कार में गया युवक नदी में डूबा
गोरखपुर:-यूपी के गोरखपुर जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र में बहने वाली रोहिन नदी के भौराबारी घाट पर शनिवार को अंतिम संस्कार में आया एक 28 वर्षीय युवक नदी में डूब गया। उसे एनडीआरएफ व पुलिस की टीम तलाश करने में लगी है। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौराबारी निवासी जुम्मन अपने ही गांव के किसी के अंतिम संस्कार में आया था। उसी दौरान वह नदी में नहाने चला गया। नदी के तेज बहाव में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पनियरा व कैंपियरगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। मुजुरी चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का है।


