निचलौल थाना क्षेत्र मे बुजुर्ग पर लोहे की राड से किया हमला,बुजुर्ग की मौके पर ही मौत,आरोपी युवक फरार

निचलौल थाना क्षेत्र मे बुजुर्ग पर लोहे की राड से किया हमला,बुजुर्ग की मौके पर ही मौत,आरोपी युवक फरार

 

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार रात करीब नौ बजे एक मनबढ़ युवक अमृत उर्फ धन्नू ने पत्नी गुड्डी और गांव के ही रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति बिठ्ठल केवट पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिस दौरान पत्नी और अधेड़ व्यक्ति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वही चीख पुकार सुन मौके पर लोगों को आते देख आरोपी युवक भाग निकला। उसके बाद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने अधेड़ व्यक्ति विठ्ठल को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोपी युवक की पत्नी गुड्डी की हालत नाजुक बनी हुई थी। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर अधेड़ व्यक्ति विठ्ठल केवट की मौत हो गई। जबकि आरोपी युवक की पत्नी गुड्डी का इलाज चल रहा था। उसके बाद मृत अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही मृत अधेड़ की पत्नी सुभावती देवी के तहरीर पर आरोपी युवक अमृत उर्फ धन्नू के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *