मतगणना कार्य सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासन तैयार

मतगणना कार्य सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासन तैयार

आयोग के सभी दिशानिर्देशों को कराए से होगा पालन – जिलाधिकारी

नगरीय निकाय चुनाव 2023

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में आज जिला पंचायत सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की मतगणना दिनांक 13 मई 2023 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने मतगणना के संदर्भ में आर ओ/ए आर ओ को सभी आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में आर ओ व ए आर ओ को उनके कार्यों व दायित्व के बारे में बताया गया। इस क्रम में टेंडर वोट की काउंटिंग, एजेंट के द्वारा चैलेंज पर परीक्षण, संदिग्ध मतपत्र, प्रत्याशियों को बराबर मत मिल जाने पर उत्पन्न हुई स्थिति आदि के बारे में सभी आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों को मतगणना शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु चुनाव आयोग के सभी दिशानिर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि आंकड़ों के साथ किसी भी प्रकार की गलती ना हो, गलत सूचना किसी भी अवस्था में जारी ना हो, मतपत्रों की गणना उचित तरीके से की जाए, काउंटिंग एजेंट से आवश्यक रूप से हस्ताक्षर लिए जाए, शत प्रतिशत पारदर्शी पूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हो। चुनाव नतीजों के बाद विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र वितरण में सावधानियां बरती जाएं। डाटा फीडिंग ससमय व शुद्ध रूप में हो, सभी अधिकारीगण ससमय मतगणना केंद्र पर पहुंचे।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भी सभी उपस्थित आर ओ/ए आर ओ व अन्य अधिकारी गणों को मतगणना हेतु अपनाए जाने वाली सावधानियां/सतर्कताओं व चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में बताया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवीदयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी /उप जिलाधिकारी व्यास नारायण व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *