आर० के० इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला गोरखपुर में प्रस्तुत किया सौरमंडल का मीनी मॉडल

आर० के० इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला गोरखपुर में प्रस्तुत किया सौरमंडल का मीनी मॉडल

महाराजगंज । जनपद महाराजगंज के विकासखंड परतावल के ग्रामीण क्षेत्र हरपुर में स्थित आर० के० इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला गोरखपुर में सौरमंडल का मिनी प्रारूप प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खगोलविद वैज्ञानिक अमर पाल जी ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए बताया कि छात्रों द्वारा तैयार किया गया सौरमंडल के मिनी प्रारूप से छात्रों को ग्रहों व ब्रह्मांड में विभिन्न घटनाओं की जानकारी प्राप्त करने व अध्ययन करने में सहायक है, जिससे कम से कम समय में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान संचालक रोहित कुमार गुप्ता ने महाराजगंज के छात्रों की प्रशंसा करते हुए बताया कि आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, दिन प्रतिदिन विज्ञान क्षेत्रों में अलग-अलग पहचान बना रहा है आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल करेगी। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए महाराजगंज व गोरखपुर के सभी वैज्ञानिक अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें अपने छात्रों पर गर्व है आने वाले समय में विज्ञान क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन करने में सफलता हासिल करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका खुशनामा खातून, अध्यापक महबूब अली व विद्यार्थी निशा गुप्ता, नूर सबा, आफरीन खातून उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *