एबीवीपी हाटा नगर इकाई द्वारा समरस समाज हेतु नगर वासियों के साथ मनाई होली
अकबर अली
हाटा कुशीनगर! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाटा नगर इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया l इस अवसर पर नगर वासियों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल एवं फूलों की होली खेली एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं भी प्रेषित की l
इस अवसर पर एबीवीपी गोरक्ष प्रांत
के उपाध्यक्ष डॉक्टर निगम मौर्य ने कहा की समरसता ,सौहार्द ,उल्लास का यह पर्व हम सभी को एक बंधनों में जोड़े रखता है, समाज का प्रत्येक वर्ग एक दूसरे से जुड़ा हुआ है सभी से यह आशा एवं विश्वास किया जाता है कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करते हुए अपने देश को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र निर्माण में कार्य करें l इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया जी ने नगर वासियों को समरस भाव से एकजुट होकर राष्ट्र के विकास की संकल्पना को आगे ले जाने को कहा और सबको अग्रिम शुभकामनाएं भी दीl
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वशिष्ठ जी ने एकादशी की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ सनातन धर्म को आगे ले जाने एवं इसी धर्म में सर्व कल्याण की कामना की बात कही lइस अवसर पर हाटा तहसील विस्तारक प्रशांत त्रिपाठी, महाविद्यालय की प्राचार्य राजेश चतुर्वेदी, समाजसेवी विश्वास मणि जी ,रितेश नथानी ,उदय भान कुशवाहा, मनीष रुंगटा , रामबचन जी , अरुणेश जी, बबलू जायसवाल,विशाल वर्मा,अमन मिश्रा, शुभम तिवारी सहित सैकड़ों संख्या में नगर के प्रबुद्ध जन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे l


