नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में भव्य सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम संपन्न

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में भव्य सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम संपन्न

रसड़ा (बलिया) बसंत पंचमी के पावन व ससरस्वती पुजन के अवसर पर नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अखनपुरा में सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के यजमान विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता एवं उनकी पत्नी रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती का पूजन एवं हवन किया। समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा, और श्रद्धालुजनों ने माता सरस्वती से ज्ञान एवं प्रकाश का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में ढाई साल से 5 साल तक के बच्चों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अक्षर लेखन कर शिक्षा के पवित्र पथ पर पहला कदम रखा। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की प्रमुख शशि द्विवेदी एवं अन्य आचार्य-आचार्याओं ने पूरे समर्पण से आयोजन को सफल बनाया।विद्यालय के कोषाध्यक्ष कौशल कुमार, जिला प्रचारक सर्वेंद्र जी, समिति सदस्य अनिल सिंह एवं प्रधानाचार्य राकेश अग्रहरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे। हवन-पूजन के पश्चात समस्त आगंतुकों को प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश अग्रहरी ने अपने उद्बोधन में कहा, “बसंत पंचमी ज्ञान, बुद्धि एवं विवेक का पर्व है। विद्यारंभ संस्कार के माध्यम से हम शिक्षा की परंपरा को आगे बढ़ाते हैं और बालकों में संस्कारों का बीजारोपण करते हैं। यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम है।”विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं श्रद्धालुजनों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *