17 फरवरी को पोषाहार वितरण अनिवार्य रूप से किया जाए – जिला कार्यक्रम अधिकारी

17 फरवरी को पोषाहार वितरण अनिवार्य रूप से किया जाए – जिला कार्यक्रम अधिकारी

कुशीनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि जनपद के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियो को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में पोषाहार वितरण जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों से दिनाँक 16 फरवरी व 17 फरवरी 2023 को किया जाएगा।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अपरिहार्य परिस्थिति अथवा ऐसे केंद्र जहां आंगनवाड़ी कार्यकत्री का पद रिक्त है तथा चार्ज किसी अन्य आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पास है वहाँ 17 फरवरी को पोषाहार वितरण किया जाएगा।इस क्रम में 06 माह से 03 वर्ष की लाभार्थी श्रेणी हेतु 01 किलोग्राम गेहूँ दलिया, 01 किलोग्राम फोर्टीफाइड चावल, 01 किलोग्राम चना दाल व 0.455 लीटर खाद्य तेल, 03 वर्ष से 06 वर्ष की लाभार्थी श्रेणी हेतु गेंहू दलिया 500 ग्राम, फोर्टिफाइड चावल 500 ग्राम, तथा चना दाल 500 ग्राम, गर्भवती व धात्री श्रेणी में गेंहू दलिया 1.5 किलो ग्राम, फोर्टिफाइड चावल 01 किलोग्राम, चना दाल- 01 किलोग्राम, खाद्य तेल-0.455 लीटर, व अतिकुपोषित बच्चे की श्रेणी में गेहूँ दलिया-1.5 किलोग्राम, फोर्टिफाइड चावल – 1.5 किलोग्राम, चना दाल- 02 किलोग्राम व खाद्य तेल- 0.455 लीटर का वितरण किया जाएगा।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त दिवस को समस्त सी डी पी ओ, व मुख्य सेविका भ्रमण शील रहेंगे। वितरण दिवस को ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी मौजूद रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा उक्त दिवस की सूचना संबंधित ग्राम प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *