भा०कि०यू० के जिला अध्यक्ष बने राम आशीष पासवान
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर राम अशीष पासवान के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए मंगलवार को उन्हें भारतीय किसान यूनियन का जिलाध्यक्ष मनोनीतकिया गया। जिससे भाकियू कार्यकताओं व समर्थकों में खुशी की लहर है और लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जमकर बधाई दी। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दीगई। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के अध्यक्ष अनुप चौधरी, प्रदेश महासचिव सतीश चन्द ओझा, पूर्वांचल महासचिवएवं महराजगंज प्रभारी जनार्दन मिश्रा वरिष्ठ उपाध्याय, शोभाराम ठाकुर उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, सुबास चन्द किसान प्रदेश संगठन मंत्री जगराम चौधरी, जनपद स्तर एवं मंडल स्तर के भारतीय किसान यूनियनकार्यकताओं, पदाधिकारीयों के उपस्थिति में मंगलवार को जनपद मुख्यालय महराजगंज में राम अशीष पासवान, उदयराज निवासी ग्राम मुजूरी विकास खंड पनियरा जनपद महराजगंज को भारतीय किसान यूनियन संगठन व चौधरी टिकैत जी की नीतियों का प्रचार प्रसार और संगठन को मजबूत करने का कार्य सौंपा गया। वहीं सुरेश चन्द साहनी को जिला संरक्षक चुना गया। सभी मनोनीत पदाधिकारीयों द्वारा कहा गया कि हम जिला कार्यकारिणी को मजबूत करेंगे और किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, जिला महासचिव जयप्रकाश गौतम, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इलियास अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरजीत निषाद, जयप्रकाशतिवारी राजेंद्र सिंह, युवा संरक्षक शशिभूषण अग्रहरी, तहसील अध्यक्ष फरेंदा हरीशचन्द्र पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष सदर पूर्णवासी साहनी, जकिउल्लाह खान, छेदी गौड़, सकीना खातून, जगदीश साहनी आदि लोगों ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा गया और उसमें कहा गया कि जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क खुटहां पकड़ी के मध्य बना पुलिया बलियवा नाले का पुल ध्वस्त पड़ा है, राहगीर जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। उसे तत्काल बनवाई जय इसके साथ ही अन्य कई मांगों को रखा गया। मौके पर पदाधिकारी व कार्यकताओं सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


