आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत एक घायल

आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत एक घायल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर मिठौरा ब्लॉक के ग्राम सभा बेलभरिया में बृहस्पतिवार को सुबह 8:30 बजे अचानक तड़क भड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई और
एक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बेलभरिया में वृहस्पतिवार को प्रातः 8:30 बजे अचानक तड़क भड़क के साथ आकाशीय बिजली के प्रभाव में आने से मानसी पुत्री राजाराम की आयु लगभग 19 वर्ष और सुनीता पत्नी अनुज 30 वर्ष घायल हो गई।
जिनको व्यक्तिगत वाहन से जिला अस्पताल लाया गया है, जहां से मानसी को मृत घोषित कर दिया गया है तथा सुनीता का इलाज चल रहा है। वहीं शव को छुपाने के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *