हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलुस,चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी मुसलमानों ने बड़े उत्साहपूर्वक परम्परागत तरीके से मनाया ।
जिसमे क्षेत्र के हिन्दू भाईयो ने भी भाग लिया । दारुल ओलूम अरबिया हमीदिया अहले सुन्नत पनियरा खास से बच्चो ने बारा वफात के अवसर पर जलूस निकाला तो अकटहिया गांव से भी परम्परागत तरीके से मोटरसाइकिल जलूस निकाला गया जो जो नगर पंचायत के अधिकांश टोलों पर गया ।मदरसा दारुल ओलूम अरबिया हमिदिया अहले सुन्नत पनियरा के प्रबंधक हाशिम अंसारी , बसपा नेता असलम अहमद अंसारी , समाज सेवी ई आकाश जायसवाल , रमजान अंसारी , अजमेर अंसारी , इमरान अंसारी , मो नसीम , अकबर अंसारी , महताब खान , हैदर अंसारी , मो रजा , जलाउद्दीन अंसारी , सहित सैकड़ों की संख्या में लोगो ने शिरकत किया । सुरक्षा के मद्देनजर चौकी इंचार्ज पनियरा रोहित सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मुस्तैद रहे ।इस दौरान बच्चो द्वारा नातेपाक पढ़ा जा रहा था जिसकी प्यारी आवाज सुनकर लोग झूम उठे ।


