मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपा नेता अमीर खान ने किया शोक व्यक्त

मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपा नेता अमीर खान ने किया शोक व्यक्त

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपा नेता अमीर खान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, हमने धरती पुत्र को खो दिया, उनकी भरपाई नही हो सकती।बताते चले आज सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। तबीयत बिगडने पर उन्हें 1 अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह के निधन के बाद समाजवादी परिवार में शोक की लहर डूब गई है। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर बेटे अखिलेश यादव, भाई शिवपाल यादव और बहू अपर्णा यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। बता दें कि तीन महीने पहले उनकी पत्नी साधना गुप्ता का भी निधन हो गया था।55 साल से अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय रहे मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। उन्होंने राजनीति शास्त्र में एमए की पढ़ाई की थी। वह 1967 में पहली बार यूपी के जसवंत नगर से विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे और फिर उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह आठ बार विधायक निर्वाचित हुए तो वहीं सात बार निर्वाचित होकर लोकसभा सांसद बने। 1996 में उन्हें यूनाइटेड फ्रंट गठबंधन की सरकार में रक्षा मंत्री बनने का भी अवसर मिला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *