श्याम पैलेस में पीडीए जन पंचायत का आयोजन, पूर्व मंत्री राम आशरे विश्वकर्मा रहे मुख्य अतिथि

श्याम पैलेस में पीडीए जन पंचायत का आयोजन, पूर्व मंत्री राम आशरे विश्वकर्मा रहे मुख्य अतिथि

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 318 विधानसभा सदर महराजगंज के श्याम पैलेस में आज पी.डी.ए. जन पंचायत एवं स्वजनों से मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव माननीय राम आशरे विश्वकर्मा जी रहे। उन्होंने पीडीए की एकजुटता और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।कार्यक्रम में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा महराजगंज के जिला महासचिव एवं वार्ड नंबर 41 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी हैदर अली उर्फ मुन्नू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आए हुए सभी स्वजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *