खेल से बढ़ता है आपसी सौहार्द,विरेंद्र सिंह प्रधान

खेल से बढ़ता है आपसी सौहार्द – विरेंद्र सिंह प्रधान

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के गांगी बाजार क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहा,टोला नरकटहा खुर्द में मंगलवार को दिन- रात कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें दूर-दूर आये खिलाड़ियों के 38 टीमों ने भाग लिया जिसमें से सेमीफाइनल में चार टीमों बजरंग दल नरकटहां बनाम नवापार का और एम स्टार बनाम गंगराई का मुकाबला हुआ जिसमें नवापार व गंगंराई ने सेमीफाइनल जीत लिया। फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा जिसमें शुरू से गंगराई टीम बढ़त बनाई हुई थी परन्तु अन्त के समय में नवापार के विपिन ने 11 सेकण्ड में चार प्वाइंट लाकर दो प्वाइंट से अपनी टीम को जीत दिला दिला। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र सिंह प्रधान के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया इस दौरान उन्होने कहा कि खेल आपसी भाईचारा को बढ़ावा देता है, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिक का निर्माण होता है। गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है यहां से निकलकर बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रतिभा दिखा रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ।व्यवस्थापक टीम द्वारा सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। काफी रोमांचक मुकाबले के बीच फाइनल विजेता के रूप में नवापार टीम व उप विजेता टीम गंगराई को अमरेशचंद विमल ,अनिल कुमार प्रजापति व सोहन निषाद द्वारा शील्ड प्रदान किया गया।इस दौरान धर्मात्मा निषाद, नौमिनाथ निषाद, दीपक शर्मा, रामधनी निषाद, जीतू निषाद, भोलू निषाद, मुन्ना निषाद, वीरबहादुर निषाद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *