Thursday, July 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा पनियरा के तेंदुआहिया मे 55 एकड़ पट्टे की जमीन पर कब्जे...

विधानसभा पनियरा के तेंदुआहिया मे 55 एकड़ पट्टे की जमीन पर कब्जे के आरोप,सपा वरिष्ठ नेता आमिर खान ने किसानों को दिया आश्वासन

विधानसभा पनियरा के तेंदुआहिया मे 55 एकड़ पट्टे की जमीन पर कब्जे के आरोप,सपा वरिष्ठ नेता आमिर खान ने किसानों को दिया आश्वासन

महराजगंज :- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर तहसील सदर के ग्राम तेंदुआहिया, पनियरा में 55 एकड़ कृषि योग्य पट्टे की जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को सपा वरिष्ठ नेता आमिर खान का समर्थन मिला है।किसानों का आरोप है कि 1995 में मिले पट्टे की जमीन पर कूटरचित दस्तावेज बनाकर कब्जा कर लिया गया है और पट्टेदारों को बेदखल कर दिया गया। इसी मांग को लेकर पट्टाधारी किसान 11-06-2025 से ग्रामसभा तेंदुआहिया में धरने पर बैठे हैं।धरना स्थल पहुंचे वरिष्ठ नेता आमिर खान ने किसानों की बात सुनी और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। नेता ने कहा कि गरीब किसानों की जमीन हड़पना अन्याय है। उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।किसानों ने नेता के आश्वासन पर धरना जारी रखने की बात कही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि 55 एकड़ जमीन की खतौनी, पट्टा आदेश और अभिलेखों की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे