पनियरा में बूथ अध्यक्ष की माता के निधन पर भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने दी श्रद्धांजलि
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 28 सितंबर 2026 समाजवादी पार्टी के भावी विधायक प्रत्याशी 319 विधानसभा पनियरा अमीर खान ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसडीला पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की।ग्राम के बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व बीडीसी श्री विनोद यादव जी की माता जी के आकस्मिक निधन की सूचना पर अमीर खान उनके निज आवास पर पहुँचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि एवं नमन प्रेषित किया।इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि ईश्वर इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।इस मौके पर उनके साथ कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
