Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रैक्टर ट्राली, डाला डंफ़र इत्यादि पर सवारियां न ढोये जाने के लिए...

ट्रैक्टर ट्राली, डाला डंफ़र इत्यादि पर सवारियां न ढोये जाने के लिए जनजागरण अभियान चलाएं – जिलाधिकारी

ट्रैक्टर ट्राली, डाला डंफ़र इत्यादि पर सवारियां न ढोये जाने के लिए जनजागरण अभियान चलाएं – जिलाधिकारी

घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि जनपद कानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली से घटित दुर्घटना के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री जी के अध्यक्षता में दिनांक 02 अक्टूबर को आहूत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के संबंध में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा कार्यवाही की जाए।इस संबंध में पुलिस एवं परिवहन विभाग जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माल वाहन तथा ट्रैक्टर ट्राली, डाला डंफ़र इत्यादि पर सवारियां न ढोये जाने के लिए दिनांक 16 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक जन जागरण अभियान चलाएं। ट्रैक्टर ट्रॉली में रिफ्लेक्टिव टेप अधिक से अधिक संख्या में लगाए जाने की कार्यवाही की जाए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रेथ एनालायजर टेस्ट अवश्य कराया जाए तथा कानूनी कार्रवाई की जाए।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का दायित्व होगा कि वे जनपद में ट्रैक्टर ट्रॉली निर्माताओं को चिन्हित करें तथा यह जांच करें कि उनके द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली का निर्माण किस विभाग के लायसेंस के अंतर्गत किया जा रहा है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाए इस संदर्भ में जागरूक किया जाए। फिटनेस प्रमाण पत्र के बिना कोई वाहन, स्कूल बस, प्राइवेट बस, परिवहन निगम की बसें प्राइवेट कॉन्ट्रैक्ट बसें, ट्रक आदि वाहनों का संचालन ना होने पाए। सड़कों के किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े होने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाए।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ब्लैक स्पॉट चिन्हित करें तथा पर्याप्त संख्या में साइनेज बोर्ड लगाया जाए।स्वास्थ्य विभाग घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर में ट्रामा सेंटर तक पहुंचाने हेतु स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा कर्मियों को प्रशिक्षित करे।बेसिक माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता, सड़क सुरक्षा शपथ, जागरूकता रैली एवं छात्र श्रृंखला की कार्यवाही करे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे