सगे भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर भाई ने हड़प लिया जमीन

सगे भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर भाई ने हड़प लिया जमीन

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर घुघली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी बिशुनपुर के एक व्यक्ति ने सगे भाई को मृतक बताकर उसके हिस्से की जमीन पर अपना नाम चढ़वा लिया। जानकारी होने पर उसके भाई ने अधिकारियों का चक्कर लगाना शुरू कर दिया । महिनों चक्कर काटने के बाद हुए जांच में वह जीवित पाया गया। मामले में भाई लेखपाल व कानूनगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घुघली क्षेत्र के पकड़ी बिशुनपुर निवासी वाजिद अली ने बताया कि वह पिछले 28 वर्षो से दिल्ली में रहकर दुकान चलाते है। साल में एक दो बार आना जाना लगा रहता है। पिछले वर्ष मई 2022 में घर आया तो एक दो लोगो ने कहा कि तुम्हारा जमी तुम्हारा भाई हड़प लिया है लेकिन मुझे विश्वास नहीं हुआ। बीते नवम्बर माह में जब मै घर आया तो मेरे एक रिश्तेदार वही बात कहा तो मुझे यकीन होने लगा। अगले दिन अपने खेत गाटा संख्या 235 का खतौनी निकलवाया तो पता चला कि मेरे भाई माजिद अली ने फर्जी अभिलेख मृत्यु प्रमाण पत्र तथा परिवार रजिस्टर नकल बनाकर ग्राम सभा के लेखपाल व हल्का कानूनगो के साथ मिलकर साजिश के तहत मेरा खेत हड़प लिया । खतौनी में मुझे मृतक दिखाकर मेरा नाम काटकर मेरे भाई का नाम दर्ज करा दिया गया। जानकारी होने पर मैने जिले के अधिकारियों से मिला और अपनी बात बताई।मंडलायुक्त तथा मुख्यमंत्री कार्यालय को भी पत्र भेजा। लगभग 6 महीने दौड़ने के बाद अधिकारियों द्वारा कराई गई जांच में मुझे जीवित पाया गया और मेरा नाम खतौनी में दर्ज हुआ। अब मेरा भाई मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी माजिद अली, लेखपाल भोला प्रसाद तथा कानूनगो के खिलाफ धारा 419, 420, 467,468, 471, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *