Thursday, July 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहादेवा बाजार में बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर हालत गंभीर

महादेवा बाजार में बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर हालत गंभीर

महादेवा बाजार में बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर हालत गंभीर

गोरखपुर परशुराम यादव की रिपोर्ट

बाइक सवार भी हुआ घायल दोनों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के स्थित महादेवा बाजार में कस्बे में शनिवार रात लगभग 10 बजे एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया बाइक के टक्कर से बुजुर्ग महिला और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया जानकारी के अनुसार सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर जिगनी निवासी 36 वर्षी विजय कुमार पुत्र परदेसी अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक से भैंसा बाजार से लौट रहे थे महादेवा बाजार से दुघरा बाजार जाने वाला मार्ग पर मुड़ते समय उनके तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गए इस दौरान बाइक ने सड़क पर टहल रही महादेवा बाजार कस्बे की 68 वर्षीय समुनरा देवी पत्नी स्वर्गीय पलटू को टक्कर मार दी इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया लोगों ने 108 एंबुलेंस को तत्काल सूचना दी जिसके बाद घायलों को तत्काल गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया और साथ ही साथ पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई इस दुर्घटना में बुजुर्ग महिला समुनरा देवी का बाया पैर फैक्चर हो गया जबकि बाइक सवार विजय कुमार के सर पर गंभीर चोटे आई हैं अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है और डॉक्टर के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है सिकरीगंज थाना इंस्पेक्टर अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें देर रात महादेवा बाजार में बाइक दुर्घटना की सूचना मिली उन्होंने अस्वस्थ किया कि पीड़ितों की तरफ से तारीफ मिलने के उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे