फर्जी हस्ताक्षर करके जमीन हथियाने वालों पर 420 का मुकदमा दर्ज

फर्जी हस्ताक्षर करके जमीन हथियाने वालों पर 420 का मुकदमा दर्ज

भिलाई बोरी पुलिस ने महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हथियाने वाले तीन लोगों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अमलेश्वर निवासी कविता देवांगन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। मामले में मुकेश देवांगन, पंकज देवांगन और तत्कालीन पटवारी सुरेश ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने लिखित शिकायत में कहा कि ग्राम अरसी में खसरा नंबर 1146,1232,1247/1 का कुल रकबा 1.27 हेक्टेयर भूमि है।आरोपियों ने पटवारी से सांठगांठ करके फर्जी तरीके से फर्द बंटवारा में प्रार्थिया के फर्जी हस्ताक्षर करके जमीन बंटवारा कर ज्यादा संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि अवैधानिक तरीके से आरोपियों ने तहसील कार्यालय बोरी के माध्यम से खाता विभाजन कर प्रार्थिया के हिस्से की 32 डिसमिल भूमि प्रदान किया गया है। जबकि उपरोक्त संपूर्ण भूमि सम्मिलित खेत में संयुक्त नाम पर दर्ज थी। आरोपियों ने 1 एकड़ भूमि को साढ़े 7 लाख में मिथलेश पिता दुखवा वर्मा निवासी अरसी को बेच दिया। बहरहाल मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *