मासिक शिक्षक संकुल बैठक का हुआ आयोजन

मासिक शिक्षक संकुल बैठक का हुआ आयोजन

कक्षा-कक्ष को रुचिकर बनाने हेतु करें टी०एल०एम० का प्रयोग- अवनीश उपाध्याय

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा के आदेशानुसार न्याय पंचायत स्तरीय मासिक शिक्षक संकुल स्तरीय बैठक माधोनगर क्षेत्र पनियरा का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल बड़हरा पर ए०आर०पी० अवनीश उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन करके किया गया।शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा के अनुसार एआरपी द्वारा सर्वप्रथम सत्र परीक्षा एवं एच०पी०सी० भरने के अभ्यास के माध्यम व्यावहारिक अनुभव साझा किया।नोडल शिक्षक संकुल मो० अय्यूब अंसारी द्वारा टी०एल०एम० की आवश्यकता निर्माण व उपयोगिता को साझा किया साथ ही विद्यालय में निपुण लक्ष्य, तालिका, आई०ई०सी० शिक्षण सामग्री के उपयोग के बारे में जानकारी साझा किया गया।शिक्षक संकुल वरेश कुमार बालवाटिका व वंडर बॉक्स से गतिविधियों पर समूह कार्य प्रस्तुत किया। यशोदा मौर्य सहायक अध्यापक द्वारा कक्षा कक्ष में किये जा रहे कार्यों के बारे में अपना बेस्ट प्रैक्टिसेज को साझा किया।शिक्षक संकुल सुरेन्द्र शर्मा ने स्पोर्ट सामग्री का प्रयोग खेलें भी, खिले भी के बारे में बताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन नोडल शिक्षक संकुल मो० अय्यूब अंसारी द्वारा किया गया। बैठक में टी०एल०एम० गैलरी तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से एच०पी०सी० कार्ड को भरवाना मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। बैठक में न्याय पंचायत के शिक्षकों ने अपने किये जा रहे कार्यों को साझा किया। अन्त में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यक रघुबर कुमार मद्धेशिया द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया गया। बैठक में न्याय पंचायत माधोनगर के समस्त प्र०अ०/प्र०प्र०अ०,शिक्षक/शिक्षिका, शिक्षामित्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *