Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगंभीर अवस्था में युवक को किया गया जिला अस्पताल रेफर

गंभीर अवस्था में युवक को किया गया जिला अस्पताल रेफर

गंभीर अवस्था में युवक को किया गया जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा गेरमा में एक युवक को दिन दहाड़े बाइक सवार हमलावर चाकू मारकर फरार हो गए। घायल युवक को सिसवा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा गेरमा के 18 वर्षीय सचिन पाण्डेय पुत्र मोहन शुक्रवार की दोपहर अपने एक दोस्त के साथ गेरमा नहर से गांव की ओर पैदल जा रहा था। इसी बीच अचानक बाइक पर सवार दो युवकों में से एक युवक ने सचिन के पीठ में चाकू मार दिया। हमला करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। गनीमत रहा कि चाकू सचिन के पीठ के दाहिने हिस्से में मांस पर लगा। परिजनों ने घायलावस्था में उसे सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में कोठीभार प्रभारी थानाध्यक्ष रामचरण सरोज ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे