Thursday, August 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा बैजूडेहरा में महिला से अभद्रता की शिकायत पर दो पक्षों में...

पनियरा बैजूडेहरा में महिला से अभद्रता की शिकायत पर दो पक्षों में मारपीट, 4 लोग घायल

पनियरा बैजूडेहरा में महिला से अभद्रता की शिकायत पर दो पक्षों में मारपीट, 4 लोग घायल

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के बैजूडेहरा गांव में मंगलवार देर शाम एक महिला से अभद्र व्यवहार की शिकायत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें 4 लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार गांव के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर महिला से अभद्रता का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मारपीट में दोनों पक्षों के 4 लोग चोटिल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पनियरा CHC ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर 2 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सूचना पर पहुंची पनियरा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव में फिलहाल शांति है और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।SO ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे