Wednesday, August 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहराइच: पार्ले मिल पुलिस चौकी में ड्राइवर की कथित पिटाई, जांघ और...

बहराइच: पार्ले मिल पुलिस चौकी में ड्राइवर की कथित पिटाई, जांघ और हाथों पर चोट के निशान; वीडियो वायरल

बहराइच: पार्ले मिल पुलिस चौकी में ड्राइवर की कथित पिटाई, जांघ और हाथों पर चोट के निशान; वीडियो वायरल

बहराइच। थाना फखरपुर क्षेत्र की पार्ले मिल पुलिस चौकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति के शरीर पर चोट और खून के निशान दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।वायरल वीडियो में पीड़ित व्यक्ति चारपाई पर बैठा नजर आ रहा है। उसके हाथ और जांघ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसके साथ पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई।घटना को लेकर स्थानीय लोगों और पत्रकारों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना भी बाकी है। पक्ष की ओर से मामले की तत्काल जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने और नियमानुसार सहायता/मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई जा रही है।मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसपी बहराइच और जिलाधिकारी बहराइच से हस्तक्षेप की मांग की गई है, ताकि वायरल वीडियो की सत्यता, चोटों के कारण और घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे