सड़क खराब के कारण ग्रामीणों ने सड़क पर ही की धान की रोपाई, प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध
कुशीनगर:- यूपी के कुशीनगर जिले से बड़ी खबर कोहरगड्डी मे सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान होकर ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी।ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बरसात में जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन ठप हो गया है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।इसी आक्रोश में ग्रामीणों ने आज सड़क पर उतरकर धान की रोपाई की और नारेबाजी की। उनका कहना था कि जब सरकार सड़क नहीं बना सकती तो हम यहाँ खेती कर लेंगे।धर्मेंद्र गोंड,प्रकाश गोंड,हरि गोंड,लालजी गोंड,किसुंधारी यादव,तूफानी गोंड,हरिकिशुन सिंह,उमेश यादव,हसनैन खान,मीरा देवी, विमली देवी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का तत्काल निर्माण/मरम्मत कराया जाए ताकि स्कूल के बच्चे और मरीजों को दिक्कत न हो।


