Friday, July 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश​विरोध करने पर दबंगों ने दी जान से मारने और बची जमीन...

​विरोध करने पर दबंगों ने दी जान से मारने और बची जमीन भी कब्जाने की धमकी।

पति को शराब के नशे में धुत कर भू-माफियाओं ने लिखवा ली जमीन, 

न्याय के लिए बिलखती महिला पहुंची डीएम -एसपी के द्वार

​निबंधन कार्यालय के बाबुओं की मिलीभगत से रजिस्ट्री करने का आरोप।

​विरोध करने पर दबंगों ने दी जान से मारने और बची जमीन भी कब्जाने की धमकी।

​भूख से बिलख रहे दो मासूम बच्चे, पीड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार।

​महराजगंज :- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर भू-माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सीधे-साधे ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक झकझोर देने वाला मामला महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल दूधई उर्फ चेहरी से सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज से मिलकर अपने परिवार को उजड़ने से बचाने और जालसाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।​शिकायतकर्ता महिला उर्मिला देवी ने बताया कि उनके पति सूर्यमन को गांव के ही कुछ शातिर भू-माफियाओं ने अपना शिकार बनाया। आरोप है कि बीते 30 जून को गांव के ही रामकरन, रामवृक्ष और रामनगीना यादव (निवासी पकड़ी नोनिया) ने उनके पति को अत्यधिक शराब और मादक पदार्थ पिलाकर पूरी तरह नशे में धुत कर दिया। जब सूर्यमन के सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो गई, तो ये लोग छल-कपट और धोखाधड़ी से उन्हें निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री दफ्तर) महराजगंज ले गए।​महिला उर्मिला का गंभीर आरोप है कि रजिस्ट्री कार्यालय के बाबू, वकील, मुंशी और गवाहों की मिलीभगत से बिना कोई पैसा (प्रतिफल) दिए, सूर्यमन के नाम दर्ज खसरा संख्या 813 (रकबा 0.2510 हेक्टेयर) में से 5 डिसमिल कीमती जमीन की रजिस्ट्री रामकरन के नाम करा ली गई।पीड़ित ​उर्मिला देवी ने बताया कि जब उन्हें इस धोखेबाजी की भनक लगी, तो वह 1 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:00 बजे रामकरन के घर पूछताछ करने गईं। वहां रामरतन और रामनगीना यादव भी मौजूद थे। महिला के पूछते ही सभी आरोपी भड़क गए और एक राय होकर महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। दबंगों ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा, “तुम्हें जहां जाना है जाओ, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। तुम्हारे पति के नाम जो बची हुई जमीन है, उसे भी हम सब इसी तरह लिखवा लेंगे।” इस धमकी के बाद से पीड़ित महिला और उसका परिवार गहरे खौफ में है।​मासूमों के भविष्य पर मंडराया संकट, न्याय की आस​पीड़ित महिला उर्मिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जमीन छिन जाने के कारण उनका पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। बुधवार को बिलखती हुई महिला ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी और एसपी को शिकायती पत्र सौंपा और आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस संगठित भू-माफिया गिरोह और रजिस्ट्री दफ्तर के कथित भ्रष्ट तंत्र पर कब तक शिकंजा कसता है, ताकि इस असहाय मां और उसके मासूम बच्चों को न्याय मिल सके।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे