पनियरा में RIBA TOUR & TRAVELS INTERNET POINT शुरू, सपा नेता अमीर खान ने किया फीता काटकर उद्घाटन
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 319 पनियरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत RIBA TOUR & TRAVELS INTERNET POINT का भव्य उद्घाटन दिनांक 14/07/2026 को किया गया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमीर खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों से नई सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर इब्राहिम बाबू को इस नए उपक्रम के लिए दिली मुबारकबाद दी गई। RIBA TOUR & TRAVELS INTERNET POINT में यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग, पासपोर्ट, और इंटरनेट की समस्त सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सपा कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे।
