मुजुरी एचपी गैस एजेंसी के संचालक के बेटे ने ग्राहक को पीटा , वीडियो वायरल
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले के बड़ी खबर विधानसभा पनियरा के मुजुरी में स्थित एक गैस एजैन्सी के संचालक के बेटे द्वारा गैस गोदाम पर गैस लेने के एक ब्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ साथ ही पीड़ित द्वारा मुजुरी पुलिस चौकी पर एक तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है । हालांकि इसकी पुष्टि न्यूज पैच नही करता है । पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर बड़का टोला निवासी सनोज द्वारा पुलिस को जो तहरीर दी गयी है उसके अनुसार वह मुजुरी में स्थित उत्कर्ष गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने गए थे जब उन्होंने अपने गैस की बात किया तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें धक्का दे दिया फिर गैस एजेंसी के संचालक के बेटे द्वारा गला दबा दिया गया और उनके सारे स्टाफ उनकी पिटाई करने लगे । वायरल वीडियो में दस – पंद्रह लोग दिख रहे हैं जो 12 सेकेंड का है वीडियो में एक युवक पीड़ित की गर्दन पकड़े दिख रहा है और कई लोग उसे थप्पड़ से मरते हुए दिख रहे हैं हालांकि यह वीडियो कबका है और किसका है इसकी किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होंने पाए इसके लिए सरकार द्वारा तमाम सख्ती करने के बावजूद खुलेआम गैस एजेंसी गोदाम पर युवक की पिटाई को देख लोग तरह – तरह के सवाल उठा रहे हैं । लोगो का कहना है कि पीड़ित युवक की गलती रही हो या न रही हो लेकिन एजेंसी संचालक को उसे पीटने का अधिकार किसने दिया । इस सम्बंध में एजेंसी संचालक सुभाष से मोबाइल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गांव के लोगो ने आपस मे झगड़ा कर लिया था वही चौकी इंचार्ज मुजुरी से अशोक कुमार गिरी से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर पड़ी थी दोनो पक्षो को बुलाया था दोनो पक्ष आपस मे रिश्तेदार निकल गए आपस मे सुलह समझौता कर लिए हैं । वैसे वायरल वीडियो की जांच करा लिया जाए तो मामला साफ हो जाएगा कि पिटाई करने वाले लोग कौन थे ।


