निपुण भारत मिशन का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

निपुण भारत मिशन का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

शिक्षक व शिक्षामित्र अपने ज्ञान की ज्योति से बच्चों को बनाये औवल- हिमांशु कुमार बीईओ खड्डा

सुनील दत्त शर्मा

खड्डा, कुशीनगर। स्थानीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों व शिक्षामित्रों को बुधवार से निपुण भारत मिशन का चार दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। बीआरसी खड्डा स्थित बंजारी पट्टी में शुरू हुए इस प्रशिक्षण की शुरुआत बीईओ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बताते चले कि निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण के दौरान खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु कुमार सिंह ने कहा कि खड्डा विकास क्षेत्र शिक्षा के मामले में अभी भी काफी पिछे है। ऐसे में आवश्यकता है कि शिक्षक व शिक्षामित्र पूर्ण मनोयोग के साथ शिक्षण कार्य करें ताकि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे अपनी दक्षताओं में आगे हो सके। आगे कहा कि यह धरती भगवान बुद्ध की धरती है जहां भारत क्या पुरा विश्व कुशीनगर जिला को जानता है यहां के शिक्षक एंव शिक्षामित्र भी सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना को अपने ज्ञान की ज्योति से एक बार फिर से औवल बना कर अपने जिला का नाम रोशन करें। योजना के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताते कहा कि ग्रेड 3 के बच्चो को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता में बच्चो को पढने, लिखने और अंकगणित में सक्षम बनाए। अगर बच्चो की पढाई पर कक्षा 3 में ध्यान दिया जाये और उनके स्किल को बेहतर बनाये तो वे आगे चलकर विभिन पाठ्यक्रमों भाषा और गणित में बेहतर ज्ञान पाकर वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। और उनकी बुनियादी शिक्षा भी मजबूत होगी। उन्होंने शिक्षकों से आगे कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत कालांश के हिसाब से प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाये। मनमाने शेड्यूल छोड़ अब बेसिक शिक्षा में प्रत्येक कक्षा के पठन के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। उस शेड्यूल से निपुण भारत अभियान को सफल बनायें। इस मौके पर एआरपी संजय उपाध्याय, इजहार अंसारी, मनोज कुमार, कुँवरप्रताप गुप्ता सहित कई अन्य प्रशिक्षक व शिक्षक तथा शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *