विधानसभा पनियरा में फंदे से लटकता मिला अधेड़ का लाश,पुलिस जांच में जुटी
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा हेमछापर के पोखरा टोला में स्थित मेराज जफर हामी की छावनी में शनिवार की सुबह नीम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला अधेड़ का शव। मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने छावनी के मालिक को बुलाकर शव को उतरवाया और पीएम के लिए भेज दिया। खबर के अनुसार गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जिंदापुर निवासी सुभाष पासवान उम्र करीब 50 वर्ष उक्त छावनी पर लगभग आठ महीने से नौकरी कर रहा था। जिसका शव शनिवार को पेड़ से लटकता हुआ मिला ।छावनी के मालिक मेराज जफर हाशमी ने बताया कि कुछ दिनों से वह तनाव में चल रहा था जिससे उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


