पनियरा के पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णभान सिंह उर्फ किसान सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का किया स्वागत
महाराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के दिशा-निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी ने सिसवा विधानसभा में दो पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। इन परिवारों में से एक में रमाशंकर चौरसिया की मृत्यु यूरिया खाद लेते समय हुई थी, जबकि दूसरे परिवार में श्रीकांत यादव के पिता-पुत्र की विद्युत स्पर्शाघात से मृत्यु हो गई थी।
*श्याम लाल पाल जी का स्वागत:*
– पनियरा महाराजगंज में श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत किया गया।
– समाजवादी साथियों के साथ विभिन्न जगहों पर उनका स्वागत किया गया।
– उमड़ा हुआ जन सैलाब इस बात का प्रमाण है कि 2027 में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।श्याम लाल पाल जी की इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।


