Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगांव में घर-घर दस्तक दे रहा है बुखार,ग्रामीण परेशान वरिष्ठ नेता आमिर...

गांव में घर-घर दस्तक दे रहा है बुखार,ग्रामीण परेशान वरिष्ठ नेता आमिर खान 

गांव में घर-घर दस्तक दे रहा है बुखार,ग्रामीण परेशान वरिष्ठ नेता आमिर खान

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा क्षेत्र के कईं गांवों में इन दिनों बुखार ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। घर-घर लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।स्थिति यह है कि ज्यादातर परिवारों में एक न एक सदस्य तेज बुखार से पीड़ित है। पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान का कहना है कि बुखार के साथ खांसी-जकाम और शरीर दर्द की समस्या भी तेजी से फैल रही है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नही उठाया गया है।न तो गांव में मेडिकल टीम पहंची और न ही दवाओं का वितरण किया गया। वरिष्ठ नेता आमिर खान ने स्वास्थ्य विभाग को फोन पर मांग की है कि गांवों में कैंप लगाकर जांच और उपचार की व्यवस्था करे, ताकि बीमारी पर काबू पाया जा सके।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे