दबंगई : दादा के नाम से बना दिया स्टेडियम,नहीं है कोई सरकारी स्वीकृति

दबंगई : दादा के नाम से बना दिया स्टेडियम,नहीं है कोई सरकारी स्वीकृति

महराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर विकास खंड पनियरा के बिशुनपुरा में विगत एक वर्ष पूर्व सरकारी योजना के तहत एक स्टेडियम का निर्माण प्रधान प्रतिनिधि श्याम सुंदर वर्मा द्वारा कराया गया है। स्टेडियम के निर्माण में काफी अनियमितता की शिकायत है। जब भी कोई सरकारी योजना के तहत निर्माण कार्य होता है तो कार्य योजना का नाम उसकी लागत का साइन बोर्ड लगा दिया जाता है लेकिन एक वर्ष पूर्व बना इस स्टेडियम का साइन बोर्ड अभी तक नहीं लगा है जिससे ग्रामीणों को इस बात की जानकारी नहीं हो पा रही है कि यह स्टेडियम किस कार्य योजना के तहत बनाया गया है एवं इस पर कुल लागत कितनी आई है। और सबसे बड़ी विडंबनाय यह है कि प्रधान प्रतिनिधि श्याम सुंदर वर्मा ने इस स्टेडियम के मुख्य द्वार को अपने दादा स्वर्गीय जीत बहादुर महतो के नाम से बनवा दिया ह जीत बहादुर महतो न तो कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और न ही कोई क्रांतिकारी नेता थे। फिर अपने दादा के नाम से इस स्टेडियम के मुख्य द्वार को क्यों बनवाया गया है। यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की बू आ रही है। विकासखंड अधिकारी पनियरा अमरनाथ पांडेय ने बताया कि इस नाम से कोई फाइल नहीं बनी है और न ही इस नाम से कोई स्टेडियम है। यदि ऐसा किया गया है तो यह सरासर गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *