Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क निर्माण वन विभाग ने फिर रोका

सड़क निर्माण वन विभाग ने फिर रोका

सड़क निर्माण वन विभाग ने फिर रोका

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर बांकी रेंज के जंगल में बभनौली-नटवा मार्ग की सड़क का निर्माण शुक्रवार को वन विभाग ने फिर रोक दिया। बभनौली-भटहट मार्ग 15 किमी सड़क का निर्माण दो वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन बांकी रेंज के जंगल में तीन किमी सड़क वन विभाग के एनओसी के अभाव में अधूरी रह गई।लोगों की मांग के बाद 30 अगस्त को जंगल में निर्माण कार्य शुरू हुआ। अब वन विभाग ने फिर से एनओसी को लेकर काम रोक दिया है। गोरखपुर वन प्रभाग की डीएफओ विकास यादव का कहना है कि जितनी पुरानी सड़क थी उतनी बन चुकी है। वहीं प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मपाल सिंह ने बताया कि शुरूआत में नहीं रोका गया था।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे