साइकिल सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

साइकिल सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर बभनौली – पनियरा मार्ग पर स्थित बभनौली मदरसे के पास रविवार की रात्रि में एक बोलेरो ने साइकिल सवार एक ब्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ब्यक्ति की हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई । इलाज के लिए परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा पर ले गए जहां डॉक्टरों ने चेकप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके से बोलेरो व गाड़ी चालक को थाने ले गई ।

मिली जानकारी के अनुसार बभनौली बुजुर्ग निवासी जमील उम्र लगभग 58 वर्ष जो रविवार को अपने घर से साइकिल से निकले , बताया जा रहा है कि वह पनियरा इण्टर कालेज मन्नान खां विद्यालय में चौकीदार के पद पर थे जो रात्रि में वहीं सोने के लिए साईकिल से घर से कुछ कदम दूर निकले थे कि बभनौली चौराहे की ओर से आ रही तेज गति से बोलेरो ने उनके साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई । घटना की सूचना पर क्षेत्र के लोगो का उनके घर पर जमावड़ा लगा हुआ है । परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है । मृतक अपने पीछे दो बेटा व दो बेटियों को छोड़ गए हैं जिसमे तीन की शादी हो चुकी है सबसे छोटे बेटे की शादी नही हुई है । मृतक की पत्नी जलीमुन निशा , बेटा कमरे आलम , नूरे आलम , बेटी कैशर , अलीमुन निशा का रो – रो कर बुरा हाल है । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *