पुलिस पर पथराव के मामले में 9 नामजद समेत 125 पर मुकदमा दर्ज
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर शुक्रवार की सुबह मुजरी कस्बे में सड़क पर शव रखकर जाम लगाने और समझाने गई पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत 125 आरोपियों के विरुद्ध बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और आपराधिक कानून अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।यह कार्रवाई पनियरा थाने में तैनात उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने मुकदमा – दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के – लिए छापेमारी शुरू कर दी है । – पनियरा थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में तहरीर के आधार पर पनियरा थाने के बैदा निवासी रमेश कुमार और गुड्डू, मुजुरि निवासी अनिल सरोज उर्फ गुड्डू, राजेश, रामआशीष और संदीप यादव के अलावा नरकटहा छोटका टोला निवासी धर्मात्मा निषाद, रामनगर टोला हुडरा निवासी महेंद्र चौधरी तथा सोनबरसा निवासी हनुमान चौधरी के अलावा 125 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


