Monday, August 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश15 अगस्त पर स्व. राजेश्वरी सिंह पीजी कॉलेज का डांस वीडियो वायरल,...

15 अगस्त पर स्व. राजेश्वरी सिंह पीजी कॉलेज का डांस वीडियो वायरल, धार्मिक भावनाओं पर उठे सवाल

15 अगस्त पर स्व. राजेश्वरी सिंह पीजी कॉलेज का डांस वीडियो वायरल, धार्मिक भावनाओं पर उठे सवाल

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर स्व. राजेश्वरी सिंह पी० जी० कालेज, सोनबरसा, सिसवा बाजार में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में कालेज की छात्राएं मेकअप कर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रयुक्त गीत और प्रस्तुति के तरीके को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की प्रस्तुति से एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति बता रहे हैं, तो कुछ इसे अनुचित ठहरा रहे हैं।इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन उसके साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। किसी भी धर्म के पवित्र प्रतीकों का इस्तेमाल ऐसे डांस में नहीं होना चाहिए जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों।मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी भ्रामक पोस्ट को आगे शेयर न करें। यदि किसी को आपत्ति है तो वह कानून के अनुसार शिकायत दर्ज कराए।फिलहाल कॉलेज प्रशासन से इस संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे