महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर मिठौरा से चौक बाजार जाने वाले मार्ग पर स्थित मधुबनी राजवाहा नहर पर बना पुल कई वर्षो से रेलिंग विहीन है। पुल की रेलिंग टूटने से राहगीर गिरकर जख्मी हो रहे हैं।आवागमन की दृष्टि से देखा जाए तो मिठौरा, मोरवन, नंदाभार, मधुबनी, करौता, सोनवल, रुदलापुर, पड़री खुर्द सहित कई गांवों को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। इस मार्ग से छोटे वाहनों के अलावा मालवाहक ट्रकों का भी आना-जाना रहता है। पुलिया के पूरब व पश्चिम दोनों तरफ तीव्र मोड़ है। मधुबनी रजवाहा नहर पर बने इस पुल की रेलिंग न होने से दुर्घटनाओं की आशंका ज्यादा रहती है।क्षेत्र के महेंद्र पांडेय, रवि मिश्र, नारद गुप्ता, कमलेश यादव ने बताया कि मिठौरा से चौक बाजार तक इस सड़क का चौड़ीकरण हो चुका है। किनारा टूटने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही पुल की रेलिंग का निर्माण कराया जाएगा।
पुल की रेलिंग टूटने से राहगीर गिरकर हो रहे जख्मी
यह भी पढ़े


