गोरखपुर में मलखंब: पहले स्थान पर रही 26वीं वाहिनी पीएसी की टीम, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
गोरखपुर:-यूपी के गोरखपुर जनपद से बडी खबर 26वीं वाहिनी पीएसी की ओर से पीएसी कैंप में आयोजित दसवीं अंतर वाहिनी मलखंब प्रतियोगिता में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर को पहला स्थान मिला है। वहीं, 02वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर और 35वीं वाहिनी पीएसी की टीम क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। विजेता की घोषणा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी मध्य जोन लखनऊ की दूसरी, 10वीं, 11वीं, 25वीं, 26वीं, 27वीं, 30वीं, 32वीं और 35वीं वाहिनी के साथ ही एसडीआरएफ लखनऊ से कुल 153 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।मंगलवार को खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जमकर पसीना बहाया। इस अवसर पर मध्य जोन कोच राजेश यादव, सहायक कोच मध्य जोन उदय नारायण यादव, प्रभारी दलनायक कमलेश कुमार, कुमार दीपक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


