शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा पुलिस ने अनुसूचित जाति की महिला के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म के आरोपित को इलाहाबाद चौराहे पर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है। पीड़िता अनुसूचित जाति की महिला का आरोप है कि आरोपित युवक आदित्य सिंह निवासी इलाहाबाद रोटावेटर को लेकर खेत की जोताई के लिए पीपीगंज थाना क्षेत्र के तहत जिंदापुर गांव में आया था। युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर हमसे शादी करने के लिए प्रेरित किया और दोस्त के घर ले जाकर हमारे साथ दुष्कर्म किया। जब हम युवक के घर इलाहाबाद गांव में रहने के लिए गई तो वहां पर लोगों ने हमको बुरी तरह से मारपीट घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित युवक आदित्य सिंह इलाहाबाद के खिलाफ दुष्कर्म सहित दलित महिला को मारने पीटने एवं उसे प्रताड़ित करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।


