समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया हिस्सा

समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया हिस्सा

समाधान दिवस में कुल 73 मामले आये जिसमें 07 मामलों का मौके पर ही निस्तारण
66 मामले अवशेष रहे

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार खड्डा में किया गया।समाधान दिवस में कुल 73 मामले आये जिसमें 07 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा 66 मामले अवशेष रहे। इसमें राजस्व विभाग से 24 मामले प्राप्त हुए जिसमें 04 का निस्तारण हुआ, पुलिस विभाग 16, राजस्व पुलिस संयुक्त से 09, विकास विभाग से 06, समाज कल्याण से 02 व अन्य से 16 मामले आए। अन्य मामलों में 03 का निस्तारण किया गया।तहसील समाधान दिवस में मुख्यतः रास्ते की समस्या, भूमि पट्टा, राशन कार्ड, भू पैमाइश, जमीन कब्जा, पीएम किसान सम्मान निधि, पोषाहार वितरण, भूमि बटवारा, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, किसान क्रेडिट कार्ड संबंधित समस्याएं आई। कुछ मामलों का जिलाधिकारी के द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य मामलों को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इस क्रम में तहसील खड्डा अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों ने भी जिलाधिकारी से शिष्ट मुलाकात की व तहसील की समस्याओं में पेयजल की समस्या तथा आईपीएल चीनी मिल से राख के उत्सर्जन की समस्या निस्तारण हेतु निवेदन किया गया। इस क्रम में खड्डा पनियहवा मार्ग के मानक के विपरीत बनाए जाने की शिकायत भी जिलाधिकारी के समक्ष की गई। जिलाधिकारी ने मानक अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निर्माण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार खड्डा व सभी जनपदस्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *