Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का आगमन 23 जनवरी को

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का आगमन 23 जनवरी को

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का आगमन 23 जनवरी को

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह तथा सदस्यगण श्री वर्मा, श्री महेंद्र कुमार, श्री बृजेश कुमार सोनी व श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा जी का आगमन जनपद गोरखपुर में दिनांक 23 जनवरी 2023 को प्रस्तावित है।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में अनुभाविक जांच एवं अध्ययन के साथ निकाय वार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/ संस्था/ पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है, तो वह लिखित /मौखिक आकलन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे वास्तविक निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग दिनांक 23 जनवरी 2023 को अपराहन 1:00 बजे गोरखपुर मंडल के समस्त जिलाधिकारियों के साथ बैठक रखेंगे तथा दिनांक 24 जनवरी 2023 को गोरखपुर मंडल के नगर निगम/ नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत का भ्रमण करेंगे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे