चोरी की घटना का तमकुहीराज पुलिस द्वारा सफल अनावरण चार शातिर चोर गिरफ्तार
सोहेब खान
तमकुहीराज कुशीनगर! पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज कुशीनगर जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शनिवार को थाना तमुहीराज व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशुनपुरा पेट्रोल पम्प के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 02/2023 धारा 379 भादवि का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये ट्रैक्टर मय डीसी ट्राली (कुल कीमत लगभग 09 लाख रुपये) के साथ 04 शातिर चोरों क्रमशः1-प्रभुनाथ यादव पुत्र किशुन यादव सा0 तिवारी पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर सा0 तिवारी पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, 2-गोपीनाथ यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव साकिन तिवारी पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, 3-टुनटुन यादव पुत्र रामायन यादव सा0 मलाही टोला थाना भितहा जनपद पश्चिम चम्पारण बिहार, 4-विजय यादव पुत्र शारदा यादव साकिन मलाही टोला थाना भितहा जनपद पश्चिम चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


