Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथानाध्यक्ष तुर्कपट्टी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक से मिला प्रधान...

थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक से मिला प्रधान संघ

थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक से मिला प्रधान संघ

सुरेन्द्र गोड

तमकुहीराज कुशीनगर ! ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बसडीला पाण्डेय के साथ रविवार को हुए दुर्व्यवहार को लेकर ग्रामप्रधान माधुरी पाण्डेय के द्वारा लिखित शिकायती पत्र को लेकर जिलाध्यक्ष प्रधान संघ कुशीनगर अकबर अली की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को सौंप कर थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी के विरुद्ध कार्यवाही का मांग किए । विदित हो कि गत रविवार को आबादी के जमीन पर दो पक्षो के बीच चल रहे विवाद के निपटारे के लिए थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्येन्द्र पाण्डेय व कुछ संभ्रांत व्यक्तियों को थाने पर बुलाये थे आरोप है कि थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह पहुंचते ही बिना कुछ पक्ष जाने सुने प्रधान प्रतिनिधि को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 2 घंटे तक किनारे बैठवा दिए ।इस मामले की जानकारी होते ही तमकुही ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष रजनीश राय की अध्यक्षता में तमकुही ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने शनिवार को ब्लॉक परिसर में एक बैठक आहूत की और थानाध्यक्ष के द्वारा प्रधान प्रतिनिधि के साथ किये गए दुर्व्यवहार के ख़िलाफ़ आंदोलन की चेतावनी दिए।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे