महराजगंज जिले के नव सृजित 20वां थाना भिटौली का हुआ उद्घाटन

महराजगंज जिले के नव सृजित 20वां थाना भिटौली का हुआ उद्घाटन

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नवनिर्मित 20वां अस्थाई थाना भिटौली का उद्घाटन पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया , जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार , पुलिस अधीक्षक डॉ कौसुभ के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजन अर्चन मंत्रोच्चारण के साथ फीता काट कर किया गया। उक्त अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहां कि भिटौली थाना बनने से क्षेत्रीय लोगों की सुरक्षा में काफी बल मिलेगा और सभी का प्रयास रहा तो जल्द ही भिटौली को ब्लॉक भी बनाया जाएगा। जय मंगल कनौजिया ने कहा कि हर वर्ग की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध है लिहाजा भिटौली थाने से क्षेत्र के गांव वालों को सुरक्षा के साथ राहत मिलेगा।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा ने कहां कि 62 गांव के जनता के हित एवं सुविधा को देखकर ही भिटौली थाने की मंजूरी मिली है इससे सभी संबंधित ग्रामीण वासियों को सुरक्षा मिलेगी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि नवीन थाना भिटौली को बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखते हुए सभी 62 गांव के ग्रामीणों को बेहतर सुरक्षा दी जा सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, यातायात निरीक्षक सुनील दत्त दुबे, भिटौली थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राय, घुघली थाना अध्यक्ष नीरज राय, पनियरा थाना अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय ग्राम प्रधान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *