पडरौना की टीम विपक्षी पर 2 – 0 गोल की बढ़त बनाकर विजयी
पडरौना फुटबॉल क्लब द्वारा आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देते मुख्य अतिथि उप रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह व मौजूद अन्य।
कुशीनगर । फुटबॉल क्लब द्वारा स्थानीय उदित नारायण इण्टर कालेज पडरौना में आयोजित आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज पडरौना व खैराबाद की टीम के बीच खेला गया । बेहद रोमांचक मुकाबले में पडरौना की टीम विपक्षी पर 2 – 0 गोल की बढ़त बनाकर विजयी रही ।
मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि उप रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मधुबनी के ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह चंदेल , राजन जायसवाल , रितिक गौतम ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । आज के प्रतियोगिता में बेहद रोमांचक मुकाबले में साफ के बाद पडरौना की टीम ने खैराबाद की टीम पर 2-0 गोल की बढ़त बनाकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमा लिया । इस मौके पर मुख्य मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि उप रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह ने कहा कि आज खिलाड़ी खेल के द्वारा अपने क्षेत्र ही नहीं बल्कि जनपद व प्रदेश का नाम राष्ट्रीय फलक पर रोशन कर रहे हैं निश्चित रूप से खेलों में युवाओं का भविष्य है । विशिष्ट अतिथि मधुबनी के ब्लाक प्रमुख विजय सिंह चंदेल ने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर के लिए बेहद आवश्यक है । अंत में सभी खेल प्रेमियों का सिराज अहमद ने किया आभार जताया । मैच के मुख्य निर्णायक मकसुद अहमद , नन्द जी यादव , इकराम अली राजू , धर्म नाथ यादव ( आब्जर्वर ) रहे जबकि संचालन प्रदीप वर्मा ने किया । इस अवसर पर अहमद कमाल टीपू , उत्तर प्रदेश के टेनिस बाल के सचिव अतहर आलम लारी खुश्रू , टीपू सुल्तान , अहमद राईनी , भोलू श्रीवास्तव , परवेज , अफरोज आलम मुन्ना , मनोज सिंह , सिराज अहमद, जयशंकर शंकर लाल श्रीवास्तव, मुजम्मिल हुसैन टिपू, फैजान लारी , निजामुद्दीन खां , हारून खां , समर खां, आबिद अली, शैलेश सिंह, परशु चौहान , अजिमुल्लाह खां , समीम अहमद , इरफान आलम मंटू , दीपक जायसवाल , सैफ लारी आदि लोग मौजूद रहे ।


