श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापुरुषों के योगदान को किया गया याद
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर जिले में आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय सिंह उर्फ़ पिन्टू सिंह सैथवान मौजूद रहे।कार्यक्रम में अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष इसरार अहमद खान सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर भावी जिला पंचायत प्रत्याशी हैदर अली उर्फ मुन्नू प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया।
