पीडीए के नायक अखिलेश यादव के निर्देश पर महराजगंज अल्पसंख्यक सभा की सूची जारी
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शकील अहमद नदवी की संस्तुति के बाद जनपद महराजगंज की अल्पसंख्यक सभा की सूची जारी की गई है।समाजवादी पार्टी द्वारा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी, सम्मान और हक की आवाज को मजबूती देने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी सम्मानित साथियों को बधाई दी गई है।पार्टी की ओर से कहा गया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पीडीए की विचारधारा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नया दायित्व, नई ऊर्जा के साथ मजबूत संगठन और मजबूत पीडीए के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।
