30 घंटे से पनियरा पावर हाउस की बिजली गुल, मोबाइल चार्जिंग के लिए परेशान हुए लोग

30 घंटे से पनियरा पावर हाउस की बिजली गुल, मोबाइल चार्जिंग के लिए परेशान हुए लोग

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में पिछले 30 घंटे से बिजली गुल है। बिजली न आने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि 30 घंटे से बिजली न होने के कारण घरों में अंधेरा पसरा हुआ है, पानी की सप्लाई ठप है और सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल चार्जिंग को लेकर हो रही है। बच्चे, छात्र और दुकानदार सभी परेशान हैं।ग्रामीणों ने बताया कि पावर हाउस पर शिकायत के बावजूद अभी तक बिजली बहाल नहीं की गई है। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *