महराजगंज मे ट्रैफिक चालान वालों के लिए सुनहरा मौका, 12 सितंबर को लोक अदालत में होगा निस्तारण
महराजगंज :- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर यातायात पुलिस महराजगंज ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। जनपद न्यायालय महराजगंज में दिनांक 12.09.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।यातायात पुलिस द्वारा बताया गया है कि इस अवसर पर आम जनमानस अपने वाहन से संबंधित लंबित ट्रैफिक चालान का निस्तारण जनपद न्यायालय से करा सकते हैं।पुलिस ने अपील की है कि अपने चालान से संबंधित जानकारी के लिए यातायात पुलिस या जनपद न्यायालय में संपर्क करें और राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।यातायात पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सुरक्षित यात्रा करने और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने की भी अपील की है।किसी भी जानकारी के लिए नागरिक यातायात हेल्पलाइन महराजगंज – 8081207505 और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क कर सकते हैं।
