Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखण्ड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन 

खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन 

खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन 

पनियरा (महराजगंज)। खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा श्री शिव कुमार जी के स्थानांतरण के उपरान्त गुरुवार को ब्लॉक पनियरा के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आपको बता दें विगत कुछ दिन पूर्व जनपद महराजगंज के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्य क्षेत्र में बदलाव हुआ था जिसके तहत पनियरा के खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण ब्लॉक परतावल में हुआ था, साथ ही बीईओ मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। स्थानांतरण के उपरान्त ब्लॉक पनियरा में विदाई समारोह किया गया, समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्थानांतरित खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कार्य एवं व्यवहार को याद किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल में क्षेत्र के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विभागीय कार्यों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया।विदाई समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में अध्यक्ष नीरज राय, ब्लॉक मंत्री राजेश यादव, सुनील कुमार मिश्रा, नोडल संकुल मो० अय्यूब अंसारी, सुनील कुमार, विद्यासागर, ईश्वरचंद विद्यासागर, नन्हकू प्रजापति, अरुण मौर्य, नागेन्द्र चौहान, शिक्षक संजीव कुमार, गोवर्धन, रघुबर मद्धेशिया, राममिलन, विजय कुमार, चन्द्रभान सिंह, अवधेश गुप्ता, आनंद त्रिपाठी, सुभानल्लाह एवं ब्लॉक के शिक्षकगण एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रणव द्विवेदी ने किया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे